संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के गुलरिहा गांव में दीवार तोड़ने से मना करने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मेंहदावल क्षेत्र के कुसौना खुर्द गांव निवासी इमामुद्दीन ने तहरीर में बताया कि उनकी गुलरिहा में जमीन है। विपक्षी मतीउल्लाह व मोहम्मद लइक चार दिसंबर दीवार तोड़ना शुरू किए। पांच दिसंबर को भोर में दीवार तोड़ने की सूचना पर जाकर वहां मना किए तो विपक्षी गाली देते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। पुलिस ने इस मामले के केस दर्ज किया है। संवाद