फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बटाईदार से रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के घूरापाली गांव की रहने वाली विद्या देवी के भूमि विवाद का मामला चर्चा में आ गया है। बुजुर्ग महिला ने एसपी को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि गेहूं की फसल काटकर बटाईदार फरार हो गया।
पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बुजुर्ग महिला के समर्थन में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी भी खड़े हो गए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में लिखा कि बुजुर्ग महिला का आरोपियों के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर आरोपी दबाव बनाकर कानून को प्रभावित कर रहे हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहा है। इसके बाद से मामला गरमा गया है।
विज्ञापन

विद्या देवी पत्नी स्व. विश्वंभरनाथ के नाम ग्राम छपिया पराग में कृषि योग्य भूमि है। आरोप है कि गांव के ही विनोद तिवारी ने 15 हजार रुपये सालाना पर बटाई ली थी। विनोद गेहूं की फसल काटकर ले गए। आरोप है कि उन्होंने न तो गेहूं दिया और न ही बटाई का पैसा। विद्या देवी द्वारा पैसा मांगने पर विनोद तिवारी, उनके भाई परमात्मा तिवारी, बेटा अभिषेक व 7-8 अन्य लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित महिला का कहना है कि वह विधवा व असहाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें