मगहर में एसआईआर कार्य में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया-संवाद
मगहर। नगर पंचायत मगहर में बीएलओ सहित एसआईआर फार्म भरवाने में मदद करने वालों काे मंगलवार को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कस्बे के जागरूक समाज सेवियों की ओर से उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
नगर पंचायत मगहर में एक भी मतदाता छूटने न पाए। इसके लिए एसआईआर फार्म बांटने, भरवाने व जमा करने में बीएलओ ने काफी मदद व मेहनत की थी। इस दौरान कस्बे के नौजवानों ने बीएलओ के साथ रहकर एसआईआर फार्म बंटवाने व भरवाने में अधिक सहयोग किया था। जिसके परिणाम स्वरूप नगर में काम तेजी से हुआ। इस दौरान किसी को फार्म पाने से लेकर भरने व जमा करने में किसी तरह से दिक्कत नहीं हुई थी। इनकी मेहनत को देखते हुए कस्बे के मोमिन अंसार सभा के हाफिज शाह आलम, तनवीर अहमद उर्फ पप्पू, फैजी खान ने बीएलओ नसीम अंसारी, सुनील चौबे, बबिता गुप्ता, प्रेम लता, कुमुद, उर्मिला के अलावा इस कार्य में फखरे आलम, सुहेल अख्तर, फैजान खान, कलीम अंसारी आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभासद अमीरुद्दीन कादरी, सभासद अब्दुल कलाम, खलील खान, सिबतैंन मुस्तफा, ओबैदुन्नबी, अख्तर खान आदि मौजूद रहे।