संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों का टर्नआउट चेक किया। ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। एएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय, बैरक आदि का निरीक्षण किया। बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। संवाद