फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास से बोलेरो चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास से बोलेरो चुरा ले गए चोर
विज्ञापन

- नए साल पर वारदात को अंजाम देकर पुलिस को दी चुनौती
- आसपास के जनपदों में पहुंच कर पुलिस जुटा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/ रोसया (संतकबीरनगर)। पौली पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर स्थित व्यापारी के घर पर खड़ी बोलेरो को शुक्रवार की रात चोर उठा ले गए। नए साल पर चोरों ने वारदात करके पुलिस को चुनौती दी है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस टीमें आसपास के जनपदों में भी पहुंच कर पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

रोसया बाजार निवासी राजेश कुमार पुत्र रामचरण पौली पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर किराने व कपड़े की दुकान संचालित करते हैं। उसी दुकान पर वह सपरिवार निवास भी करते हैं। राजेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात अपनी बोलेरो बरामदे में खड़ी करके अंदर सो रहे थे। शनिवार की सुबह जब उठे तो बरामदे में बोलेरो न देखकर आवाक रह गए। इधर-उधर पता करने के बाद वाहन का पता जब नहीं चल सका तो पीड़ित ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस टीम आसपास के आजमगढ़, आंबेडकरनगर, बस्ती, गोरखपुर आदि जगहों पर पता लगा रही है। चौकी इंचार्ज दीपक कुमार दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें