फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जंगले के रास्ते घर में घुसे चोर, उठा ले गए नकदी व दो लाख के जेवर

Thu, 08 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर कला के वार्ड नंबर 11 में हुई चोरी के बाद बिखरे सामान-संवाद
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर 11 में बुधवार की रात जंगले के रास्ते घुसकर चोर दो लाख के जेवरात और 15 हजार नकदी उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़ित इसहाक अली ने कहा है कि बुधवार की रात बहू को प्रसव के लिए बखिरा स्थित एक निजी अस्पताल पर लेकर चले गए। देर रात में घर में चोरी हो गई। जंगले के रास्ते से घुसकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये मूल्य का सोने का कान का झाला, मंगलसूत्र, चांदी की पायल के साथ ही 15 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर आने पर पीड़ित परिवार को चोरी की जानकारी हुई।
सूचना मिलते ही बेलहरकला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरी के तरीके और संभावित आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। चोरी की इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें