फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरआरसी सेंटर का सरिया काटकर ले गए चोर

Sat, 03 Feb 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर में रखी सरिया को बृहस्पतिवार की रात में चोर काटकर उठा ले गए। शुक्रवार को प्रधान ने इसकी लिखित तहरीर पुलिस को देकर अज्ञात चोरों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर के ग्राम प्रधान संजय कुमार ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि वह महुली-नाथनगर मार्ग पर कठिनईया नदी के निकट आरआरसी सेंटर (कूड़ा निस्तारण स्थल) का निर्माण करा रहे हैं। जिसमें कार्य स्थल पर रखी सरिया बृहस्पतिवार की रात में अज्ञात चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें