फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमटी का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

- पुलिस गश्त पर लोगों ने उठाया सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। शनिवार की रात दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां चौराहे पर स्थित पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर लगभग तीन हजार रुपये के पान मसाला, सिगरेट आदि सामान उठा ले गए। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन

सेमरियावां गांव निवासी जमुना प्रसाद सेमरियावां चौराहे पर पान की गुमटी खोल कर पान, गुटखा, सिगरेट आदि सामान बेच कर परिवार का भरण पोषण करते है। जमुना प्रसाद ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की शाम में वह पान की गुमटी ताला बंद करके घर सोने चले गए। रविवार को सुबह पान की दुकान पर पहुंचे तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा हुआ है। गुमटी में से पान मसाला, गुटखा, माउथ फ्रेशनर एवं सिगरेट समेत लगभग तीन हजार रुपये के सामान चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें