पुलिस ने जबावी फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लग गयी। उसकी पहचान कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरईटोला निवासी अविनाश चौरसिया के रुप में हुई। उसके खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में पहले से ही केस दर्ज है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
उसने बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा जनपद में घटित चोरी की विभिन्न घटनाओं में संलिप्त था। मुठभेड़ में चोरी के करीब 60,000 रुपये, तीन सीसीटीवी का डीवीआर, एक रिंच, एक पेंचकस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किया गया है। पुलिस उसे न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।