फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी में होगा संकट... नए का इंतजाम नहीं और इकलाैते रैन बसेरे पर ताला

Thu, 28 Nov 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है और ठंड भी बढ़ गई है। इसके बाद भी न तो रैन बसेरा सक्रिय हुए हैं और न ही इसके लिए कोई आदेश जारी हो सका है। ऐसे में जरूरतमंद और निराश्रित लोग रैन बसेरा नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में बंजरिया में बने रैन बसेरे पर ताला लटक रहा है। यहां तक कि आसपास साफ-सफाई तक नहीं हो सकी है, जबकि जिला अस्पताल में निर्माणाधीन रैन बसेरा अब भी अधूरा पड़ा है। ऐसे में जब ठंड और बढ़ेगी तो लोगों को परेशानी होगी। शहर के बंजरिया में रैन बसेरा पूर्व में बनाया गया है, लेकिन यह अब तक सक्रिय नहीं हैं। बृहस्पतिवार को रैन बसेरा पर ताला लटका रहा।
लोगों ने बताया कि अब तक तक रैन बसेरा की साफ-सफाई नहीं की गई है। साथ ही अभी किसी कर्मचारी की भी तैनाती नहीं की गई है। दूसरी तरफ जिला अस्पताल परिसर में मरीजों के तीमारदारों व बाहर से आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरे का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन अभी भी अधूरा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि रैन बसेरे का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें