फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर बंद होंगे अवैध कट...दुरूस्त होगी लाइट

Thu, 28 Nov 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड के साथ ही कोहरे का असर दिखने लगा है। इसे लेकर अब प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर दुर्घटना रोकने के लिए प्रशासन हाईवे पर जगह-जगह बने अवैध कट बंद कराने की तैयारी में है। साथ ही सिग्नल लाइटें, रिफ्लेक्टर और रेडियम पट्टी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ठंड और कोहरे के सीजन में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके, इसके लिए प्रशासन ने पहल की है। इस संबंध में पिछले दिनों प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन

जिसमें हाईवे पर जगह-जगह बने अवैध कट को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में जिले की सीमा टेमा रहमत से मगहर ओवरब्रिज तक कई जगह लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बना लिया है। अवैध कट से होकर लोग धड़ल्ले से सड़क की लेन क्राॅस कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
अवैध कट बंद होने पर इस पर अंकुश लग सकता है। दूसरी तरफ हाईवे प्रशासन संकेतांक, रिफ्लेक्टर, सिग्नल लाइटें आदि लगाने की भी तैयारी में है।
यह भी सुनिश्चित कराया जाना है कि हाईवे के किनारे ढांबा और होटल आदि के सामने सड़क पर कोई बड़े वाहन खड़ा न होने पाए। इसके लिए पुलिस की पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में क्रेन और एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराई जानी है। यह कार्य एक सप्ताह में पूरा कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें