संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में परिवहन विभाग का मिनी बस स्टैंड बनने से काफी सहूलियत होगी। नगर पालिका ने इसके लिए जमीन देने को तैयार हो चुका है और जिला प्रशासन को उपलब्ध भी करा दिया है। वहीं मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर बस स्टैंड के लिए जिस जमीन का चिन्हांकन हुआ है। लोगों का कहना है कि यहां पर जन सामान्य को दिक्कत होगी।
जनपद मुख्यालय घोषित होने के बाद जनप्रतिनिधियों का उदासीन रवैये से जिले में अभी तक एक बस स्टैंड नहीं बन पाया है। जिला प्रशासन ने काफी जद्दोजहद के बाद मीरगंज में जमीन चिन्हित किया। इसे परिवहन निगम ने कब्जे में लेने का काम शुरू किया। इसकी दूरी शहर से लगभग सात किलोमीटर है। इसके बाद नगरपालिका प्रशासन जागा और खलीलाबाद शहर में मेंहदावल बाईपास अस्थाई बस स्टैंड के बगल में रोडवेज मिनी बस स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए डीएम से पत्राचार किया है। स्थानीय लोगों को भी यहां पर मिनी बस स्टैंड बनने से काफी सहूलियत मिलेगी। उनकी जेब पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा और देर रात को भी यहां पर पहुंचने के बाद आसानी से अपने घर जा सकेंगे।
मीरगंज में बनने वाला बस डिपो खलीलाबाद शहर से काफी दूर है। वहां पर आने और जाने में जन सामान्य के जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। शहर में मिनी बस स्टैंड बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगा।
तूफानी प्रजापति, स्थानीय निवासी
मीरंगज में बस डिपो पर रात के समय आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होगी। रात के समय यात्रा करना काफी जोखिम भरा होगा। सुनसान क्षेत्र होने के वजह से कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।
धर्मेंद्र, स्थानीय निवासी
नगरपालिका अध्यक्ष ने मिनी बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध कराया है और डीएम से पत्राचार किया है। उच्चाधिकारियों का इस पर जो निर्णय होगा, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
टीएन दुबे, प्रभारी बस अड्डा