फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली निगम के संविदाकर्मियों का होगा फिजिकल टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद डिवीजन के विद्युत संविदा कर्मियों का फिजिकल टेस्ट 16 मार्च को कराया जाएगा। यह जानकारी एक्सईएन राजेश कुमार प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था का पत्र आया है, विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न सब स्टेशनों पर पूर्व में कार्यरत कुशल संविदा कर्मियों की शिकायत मिल रही थी कि वह पोल पर चढ़कर काम नहीं करते हैं, बल्कि अपने साथ काम करने वाले अकुशल कर्मियों को पोल पर चढ़ाकर काम कराते हैं। इसकी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर रोकथाम के लिए 16 मार्च को दोपहर एक बजे खलीलाबाद शहर के 33/11 केवी उपकेंद्र औद्योगिक क्षेत्र पर कार्यरत कुशल संविदा कर्मियों का फिजिकल टेस्ट के लिए शिविर का आयोजन होगा। इसमें कार्यदायी संस्था के संग कुशल कर्मियों के कार्य दक्षता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें