संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती निर्मल द्विवेदी सेमरियावां ब्लाॅक के छह गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इसके लिए 12 मार्च व 13 मार्च का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
बीडीओ ने संबंधित गांव के सचिव, तकनीकी सहायक, सेक्टर प्रभारी, रोजगार सेवक को बुकलेट तैयार कर समय से मौके पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती निर्मल द्विवेदी द्वारा सेमरियावां ब्लाॅक के चंगेरा-मंगेरा, डारीडीहा, सौरहा सिंहोरवा, देवरिया लाल, हुजुरा सुहावां, तिनहरी माफी में चल रहे विकास कार्यों, जैसे आवास, शौचालय, खड़ंजा, और तालाब खुदाई आदि विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विकास फाइलों, जॉब कार्ड धारक श्रमिकों की स्थिति और सरकारी धन के उचित उपयोग की समीक्षा भी की जाएगी। इन निरीक्षणों का उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करना है। 12 मार्च को चंगेरा-मंगेरा, डारीडीहा, सौरहा सिंहोरवा और 13 मार्च को देवरिया लाल, हुजुरा सुहावां, तिनहरी माफी का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि संबंधित गांव के सचिव असदुल्लाह, विमला यादव, संतोष कुमार पाण्डेय, राहुल यादव, गांव के रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक और सेक्टर प्रभारी को अभिलेखों के साथ मौके पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।