फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्धारित आयु पूरी कर चुके स्कूल वाहनों के संचालन पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- एआरटीओ की तरफ से चलेगा चेकिंग अभियान
विज्ञापन

- जांचकर वाहन चलने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में परिवहन विभाग की तरफ से निर्धारित आयु पूरी कर चुके स्कूल वाहन के संचालन पर रोक लगेगी। इसके लिए एआरटीओ की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। आयु पूरी कर चुके स्कूल वाहन को जांच के दौरान पकड़ में आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
एआरटीओ कार्यालय के अनुसार जनपद में लगभग 815 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 22 स्कूल वाहन मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित आयु पूरी कर चुके हैं। फिर भी इनके संचालन पर रोक नहीं लगी है। एआरटीओ के दस्तावेज में अभी भी यह सड़कों पर दौड़ रहे हैं। स्कूल संचालक छात्रों की जान जोखिम में वाहनों का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी यह मुद्दा सामने आया था, जिस पर डीएम ने एआरटीओ को ऐसे वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया था।
एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि कार्यालय में पंजीकृत लगभग 22 स्कूल वाहन मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित आयु पूरी कर चुके हैं। जो अभी अभिलेख में दर्ज हैं, और उनका नंबर सरेंडर नहीं किया गया है। इन वाहनों की धरपकड़ के लिए जांच अभियान चलाया जाएगा। अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुके स्कूल वाहन यदि जांच के दौरान पकड़ में आते हैं, तो संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें