फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मदरसा विवाद में सोशल मीडिया पर भी दी थी धमकी

Mon, 03 Mar 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव में मदरसा संचालन विवाद में मुख्य आरोपी नाजिम ने सोशल मीडिया पर भी पीड़ित पक्ष को धमकी दी थी। गांव के मस्जिद व मदरसे पर कब्जा करने की साजिश का आरोप था, यही नहीं चंदा की रकम का कोई लेखाजोखा व हिसाब नहीं दे रहा था। जिसको लेकर विरोध शुरू हुआ और एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

नवंबर 2024 में भरपुरवा गांव स्थित मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद मदरसे का चंदा एवं अन्य बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद तनाव हो गया। वहां से बाहर आने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने पहले अब्दुल हसन की तहरीर पर केस दर्ज किया। देर रात को पुलिस ने आरोपी नाजिम के शिकायत पर भी केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू की। बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया।
वहीं नवंबर माह में हुए विवाद के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपी नाजिम ने व्हाट्सएप एवं फेसबुक परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत अब्दुल हसन ने पुलिस अधिकारियों को दिया था। जिसे किसी अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया था। इसकी पुष्टि अब्दुल हसन ने भी किया। अधिकारियों ने उस समय यदि अब्दुल हसन के शिकायत को गंभीरता से लिया होता और समय से मुख्य आरोपी समेत अन्य पर ठोस कार्रवाई की होती तो शायद हासिम की जान बच जाती और हत्या की घटना होने से टल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें