फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा की भरमार, रूट निर्धारण न होने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त

Mon, 03 Mar 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बीच सड़क पर सवारी भरता ई-रिक्शा चालक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में ई-रिक्शा चालकों की भरमार हो गई है। इनका रूट निर्धारण न होने की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।
विज्ञापन

चालक सवारी देखते ही बीच सड़क पर ई-रिक्शा रोक देते हैं। जिससे अक्सर जाम लग जाता है। यही नहीं अगर इनके पीछे चल रहे चालक सावधानी न बरतें तो हादसा हो सकता है।
शहर में लगभग तीन हजार ई-रिक्शा और लगभग 200 ऑटो प्रतिदिन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। चालकों के मनमाने ढंग से सवारी भरने के वजह से उनके पीछे चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। दिन में स्कूल खुलने और छूटने के बाद छात्रों और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। जाम में फंसने से लोगों का समय भी बर्बाद होता है। नगर पालिका ने ऑटो व ई-रिक्शा के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की है। इसके बाद भी पार्किंग में वाहनों खड़ा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खामियाजा जन सामान्य को खलीलाबाद शहर में जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है और जिम्मेदार अधिकारी भी सब कुछ देखने के बाद भी बेपरवाह बने हुए हैं। अधिकारी ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारण पर कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें