फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेंदुआ होने की सूचना पर मचा हड़कंप, निकली फिशिंग कैट

Wed, 28 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर के पिपरा प्रथम में पकड़ा गया फिसिंग कैट
विज्ञापन
लोहरौली। बेलहर कला थाना क्षेत्र के पिपरा प्रथम (सरबाडाडी) गांव में बुधवार सुबह तेंदुआ दिखने की सूचना पर हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद जब जानवर को पकड़ा गया। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे फिशिंग कैट बताया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पिपरा प्रथम सरबाडाडी में एक जानवर को लोगों ने देखा। इसके बाद पूरे गांव में तेंदुआ का शोर हो गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और वन विभाग को सूचना दी। कुछ साहसी लोगों ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। करीब तीन घंटे के बाद झाड़ियों के बीच से उसे पकड़ लिया। इस दौरान गांव के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस संबंध में फाॅरेस्ट गार्ड संतोष ने बताया की यह फिशिंग कैट है जो अक्सर नहर और नदी के किनारे पाया जाता है। जहां पर यह मछली का शिकार कर अपना भोजन करता है। इसे जंगल में छोड़ दिया गया है। इस खुलासे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें