महिलाओं ने की बजट की सराहना, महंगाई पर अंकुश लगाने का प्रावधान नहीं किए जाने पर जताई निराशा
संतकबीरनगर। केंद्रीय बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने पर खास ध्यान दिया गया है। महिला उद्यमिता, बचत, आसान लोन, टैक्स में राहत और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की गई हैं। यह बजट महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करेंगा। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिलाओं ने बजट की सराहना की है। हालांकि, बजट में महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है, इससे निराशा भी हुई है।
0
महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने और देश की आर्थिक तरक्की में भागीदारी सुनिश्चित करने में यह बजट खास है। स्वयं सहायता समूहों, महिला-नेतृत्व वाले कारोबार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए नए फंड और सस्ता लोन की घोषणा की गई है। यह सराहनीय कदम है। गैस सिलिंडर के दाम में कमी न होने से थोड़ी निराशा हुई है। -रागिनी देवी, महिला
0
बजट में लखपति दीदी योजना को आगे बढ़ाते हुए सी-मार्ट योजना की शुरुआत की गई है। इससे महिलाओं को अपने कारोबार को स्थिर और मजबूत बनाने के लिए कम ब्याज पर लोन और मार्केट सपोर्ट मिल सकेगा। ग्रामीण महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए सामुदायिक स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा मिलेगा। यह बजट महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में मददगार साबित होगा। -स्वीटी वर्मा, महिला
0
यह बजट सराहनीय है। पहली बार महिला उद्यमियों के लिए टर्म लोन, मेंटरशिप और कस्टमाइज्ड क्रेडिट प्रोडक्ट्स की सुविधा का विस्तार किया गया है। इससे स्टार्टअप शुरू करना और कारोबार बढ़ाना आसान होगा। इससे महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। -आराधना, महिला
0
बजट में महिलाओं और बालिकाओं की बचत, रोजगार और सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। सरकार सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर बढ़ाने या निवेश सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है, ताकि बेटियों के भविष्य के लिए बचत को बढ़ावा मिले। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के विस्तार और जन धन खातों के जरिए महिलाओं के लिए नए क्रेडिट कार्ड और लोन सुविधाएं लाने की तैयारी है। इससे ग्रामीण महिलाओं को फायदा मिलेगा। -साधना, महिला
साधना पांडेय गृहणी, बजट में
साधना पांडेय गृहणी, बजट में
साधना पांडेय गृहणी, बजट में