फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खोआ से आ रही थी बदबू 60 किलो नष्ट कराया

Sun, 09 Mar 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को मगहर बाईपास के पास दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान होली में खपाने के लिए रखा 60 किलो खोआ बरामद किया। इससे बदबू आने लगी थी।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट कराया। इसके साथ ही 38 किलो मिलावटी मिठाई भी सीज की गई है। कुल पांच सैंपल मिठाई के लिए गए हैं। टीम की इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टीम ने खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे स्थित दो मिठाई प्रतिष्ठानों से मिठाई के पांच नमूने लिए गए हैं। जांच के दौरान वहां पर खोआ मिला जो पूरी तरह से दूषित था और उसमें से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन

इसे होली पर खपाने की तैयारी थी। 60 किलो खोआ को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके साथ ही 38 किलोग्राम मिलावटी मिठाई सीज की गई है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 19,600 रुपये हैं।
दोनों दुकानों से मिठाई के पांच सैंपल लिए गए है, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंद व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें