फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छप्पर में लगी आग, सामान जलकर राख

Thu, 31 Oct 2024 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के सिकटहा गांव का मामला
विज्ञापन


धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटहा में बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। इसमें रखा भूसा, खाने का सामान, कपड़ा, बिस्तर एवं बकरी गंभीर रूप से झुलस गई। अग्निशमन वाहन से पानी की बौछार मारकर सुलग रही चिंगारी को बुझाया। गृहस्वामी के अनुसार एक लाख से अधिक संपत्ति नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम सिकटहा निवासी राम अचल पुत्र टहल का पक्का मकान है। सामने ही छप्पर रखा है। बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। आसमान तक धुएं का गुबार देख अगल बगल के गांवों के ग्रामीण भागते पहुंचे। राम अचल के अनुसार भूसा में खाद्यान्य, कपड़ा, बर्तन, इंजन के अलावा बकरी बांधी गई थी। आग लगने से सब जलकर नष्ट हो गया। बकरी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें