फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आजमगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं, यात्री झेल रहे परेशानी

Fri, 04 Apr 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर खड़ी एकमात्र प्राइवेट बस जो आजमगढ़ जाती है
विज्ञापन
संंतकबीरनगर। खलीलाबाद से आजमगढ़ जाने के लिए परिवहन निगम की बस नहीं है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक सिर्फ प्राइवेट बस इस रूट पर चलती है। इसी के सहारे किसी तरह यात्रा हो रही है।
विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान इस रुट पर परिवहन निगम की बसें चलाई जा रही थी, इससे लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत थी, लेकिन कुंभ मेला समाप्त होने के बाद परिवहन निगम की बसें बंद कर दी गई। ऐसे में यात्रियों को आजमगढ़ आने- जाने के लिए गोरखपुर व बस्ती आना-जाना पड़ता है। हालांकि एक प्राइवेट बस इस मार्ग पर चलती है जो मेंहदावल बाईपास से दिन में निकलती है, लेकिन इससे काफी समय और अधिक किराया देना पड़ता है।
आजमगढ़ और बनारस जाने वाले यात्री सुलेमान, अमजद अली आदि ने कहा कि परिवहन निगम की बसें न चलने से काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में इस रूट पर बसों का संचालन शुरू होना चाहिए। इस संबंध में खलीलाबाद बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि इस मार्ग पर जल्द ही परिवहन निगम की बसें चलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें