पौली के शनिचरा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों की जांच करते डा राजेश कुमार।
रोसयाबाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार में अल्ट्रासाउंड जांच व एक्स-रे न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाहर पैथोलॉजी संचालक मरीजों से मनमाना दाम वसूली करते हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग डेढ़ लाख की आबादी के स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा है। मंगलवार को इलाज के लिए आए ज्ञानदास, हरकिशुन, राधेश्याम, कमलेश, सुभाष, दीनानाथ, पप्पू , अंकुर, शिवनारायण, रीना देवी, सबीना खातून, महताब आलम ने बताया कि बदलते मौसम में खांसी-जुकाम, सर्दी, बुखार से पीड़ित होने पर कई दिनों से दवा खा रहे थे, आराम नहीं मिला तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए। यहां अल्ट्रासाउंड जांच व एक्स-रे नहीं हो रहा है। इसके लिए सीएचसी या जिला अस्पताल जाना होगा। प्राइवेट में जांच कराने पर संचालक अधिक रुपये लेते हैं। -
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक जांच हो पाती है। अल्ट्रासाउंड एक्स-रे के लिए सीएचसी पर सुविधा है, वहीं जाना पड़ता है। यहां खून, बलगम व शुगर के साथ-साथ हेल्थ मशीन द्वारा सीबीसी की जांच ही संभव है।
-डॉक्टर रमेश सोनकर, अधीक्षक