फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन स्टैंडों पर शेड की व्यवस्था नहीं, ठंड व कोहरे में होेगी दिक्कत

Sat, 06 Dec 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के वि​​धियानी स्टैंड पर नहीं है छाजन-संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के विभिन्न मार्गों पर यात्रियों के लिए वाहन स्टैंड बनाए गए हैं, लेकिन इन वाहन स्टैंडों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। स्थिति यह है कि कहीं पर भी शेड की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यात्रियों को खुले आसमान तले वाहनों का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कुछ दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा तो यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

खलीलाबाद से धनघटा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए शहर के विधियानी मोड के पास वाहन स्टैंड बनाया गया है। यहां से लोग वाहन पकड़कर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं, लेकिन यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां पर शेड न होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां मिले यात्री रमेश कुमार ने बताया कि शेड और बैठने के लिए कोई व्यवस्था न होने से खडे़ होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। इस बीच मौसम की मार झेलनी पड़ती है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा तो परेशानी और बढ़ सकती है। इसी प्रकार की स्थिति बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास, नेहरू चौक, बरदहिया बाजार आदि स्थानों पर भी टैक्सी स्टैंडों की भी है। यात्री प्रेमचंद्र, राहुल आदि ने कहा कि वाहन स्टैंडों पर छाजन और यात्रियों के बैठने का इंतजाम किया जाना चाहिए, ताकि परेशानी दूर हो सके।
0
शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए शेड आदि की व्यवस्था के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही समस्या को दूर करा लिया जाएगा। -जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

शहर के विधियानी स्टैंड पर नहीं है छाजन-संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें