फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग कर रहे पोखरे की सफाई

Thu, 09 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बच्चों से मनरेगा के अंतर्गत काम कराया जा रहा है। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 शासन का साफ निर्देश है मनरेगा के कार्यों में नाबालिगों से मजदूरी कार्य नही कराया जायेगा। इस कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, बावजूद इसके बखिरा कस्बे के एक पोखरे में जिम्मेदारों द्वारा बच्चों से मनरेगा के अंतर्गत काम कराया जा रहा है, जबकि शासन सर्व शिक्षा अभियान में बच्चों की शिक्षा पर पूरा जोर दे रही है। शासन की इस योजना का जिम्मेदारों द्वारा बच्चों को मनरेगा में कार्य कराकर बने कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

राजेश गुप्त, प्रदीप वर्मा, रामशंकर, सुरेश, संतोष ने कहा कि खलीलाबाद-बखिरा मार्ग पर बखिरा पुलिस चौकी के निकट एक पुराने पोखरे की सफाई का काम कई दिनों से कराया जा रहा है। वर्षों से इस पोखरे में आसपास के लोगों द्वारा गंदगी और कूड़ा जमा किया जा रहा था। नरकट से पोखरा पूरी तरह से ढक गया था। इसकी सफाई के लिए अनेक बार आया बजट संबंधितों द्वारा बंदरबाट कर लिया गया। पोखरे  की सफाईं का कार्य कई दिनों से कराया जा रहा है, किन्तु इसकी सफाई के लिए पोखरे में नाबालिग बच्चों से भी काम कराया जा रहा है, जबकि बच्चों से काम कराना जुर्म है। लोगों का कहना है धन का बंदरबाट करने के लिए बालिगों के साथ ही नाबालिग बच्चों को भी इसमें शामिल किया गया है। इस बाबत बीडीओ अजय कुमार यादव ने कहा एक सप्ताह पूर्व शिकायत मिलने पर बखिरा के इस पोखरे का काम बंद करने का आदेश संबंधित को दे दिया गया था, बावजूद इसके यदि काम जारी है, तो आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में जांचोपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें