मलोरना में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मलोरना गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। यह वारदता तब हुई जब घर के अधिकतर सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने बस्ती गए हुए थे।
घर में केवल प्रीति चौधरी और उनकी सास मौजूद थीं। दोनों रात में सो रही थीं। इसी दौरान चोर घर में घुस गए। उन्होंने कमरों में रखे सामान को खंगाला और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता प्रीति चौधरी ने बताया कि जब उनके पति बरात से वापस लौटे तो वह दरवाजा खोलने गईं। घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और कीमती वस्तुएं गायब हैं। चोरी का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को परिजनों ने खलीलाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।