फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी की वारदातों पर न लग रही रोक, न हो रहा पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में चोरी की वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है। पूर्व में घटित चोरी की वारदातों का पर्दाफाश भी नहीं हो पा रहा है, जबकि थानों की पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी चोरी की वारदातों के पर्दाफाश में लगी हुई। इससे पुलिस की सक्रियता और मजबूत नेटवर्क के दावों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन




अभी एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के पटखौली में एक खाली मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। चोर घर को खंगाल गए थे। मेंहदावल क्षेत्र के भौरा में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने अधिवक्ता और भाजपा नेता समेत तीन घरों में चोरी की वारदात की। चोर इनके घरों से करीब 15 लाख के जेवरात आदि चुरा ले गए।

धनघटा क्षेत्र के शिव बखरी गांव निवासी राम यज्ञ यादव ने बताया कि उनके मकान में सात अगस्त 2022 की रात चोर छत के रास्ते घुसे। घर में अलमारी तोड़कर उसमें जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए रखे सात लाख रुपये, सोने व चांदी के जेवरात तथा कीमती कपड़े उठा ले गए। वारदात के दो दिन बाद पुलिस किसी तरह चोरों के विरुद्ध एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन उन्हें पकड़ने में आज तक असफल है।
विज्ञापन




13 अगस्त 2022 को मटौली गांव निवासी विशाल सिंह के मकान में चोर नकब लगाकर लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया। इसका खुलासा आज तक नहीं हो सका। परसहर गांव निवासी अब्दुल सलाम के घर में 18 अगस्त 2022 की रात घटना घटी। छत के रास्ते चोर इनके मकान में घुसे 1,00000 रुपये और कीमती गहने तथा कपड़ा लेकर चंपत हो गए।

23 अगस्त को मडपौना गांव निवासी रामसूरत के मकान में चोरी हुई। यहां भी चोर छत के रास्ते घर में घुसकर करीब 3,00000 रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए। इन वारदातों का पुलिस अभी पर्दाफाश नहीं कर पाई है।



-

चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है। जिन चोरी की घटनाएं नहीं खुल पाई हैं, उनके पर्दाफाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही चोरी की वारदाातें का पर्दाफाश हो जाएगा।



- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
-
चोरी की खबर में जोड
पर्दाफाश दूर, चोरों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस



सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र में घटित चोरी की वारदातों का पर्दाफाश तो दूर पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पा रही है। इसकी वजह से पुलिस की सक्रियता पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

बीएमसीटी मार्ग पर स्थित उसराशहीद निवासी नसीरुद्दीन पुत्र बशीर अहमद ने बताया कि चार अक्तूबर की शाम घर के सामने बोलेरो खड़ी की थी। पांच अक्तूबर की सुबह परिजन सोकर उठे तो कार गायब थी। नौ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई। 13 दिसंबर 2022 को सेमरियावां बाजार रोड पर खड़ी तिनहरी माफी निवासी सुहेल अहमद की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चुप्पी साध ली।



24 अगस्त 2022 को दुधारा क्षेत्र के पैड़ी- दानोकुइयां मार्ग पर स्थित भैंसवरिया में बंद पड़े ईंट भट्ठे के बगल के बाग में रात को चोर सागौन चार पेड़ काट कर उठा ले गए। पुलिस चोरी का पर्दाफाश दूर, चोरों का सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें