फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने ढहाई दीवार, पुलिस ने शांति भंग की आशंका में किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा के राम जानकी मार्ग पर रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दीवार व गेट को ढहा दिया। इससे कस्बे में दो पक्षों के बीच जबरदस्त तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़कर थाने ले आई और उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

धनघटा के गागरगाड गांव निवासी रामशरन चौधरी का आरोप है कि उन्होने अपनी पुश्तैनी जमीन में वर्षों पहले दीवार बनवाकर गेट लगवाया। जिसे रविवार को गांव निवासी कुछ लोगों ने ढहाकर गेट उखाड़ कर कुएं में फेंक दिया। जब उन लोगों को ऐसा करने से रोका गया तो वह लाठी, डंडा, फावड़ा से मारपीट पर आमादा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन करीब आधा घंटा बाद दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे।
15-20 की संख्या मेें मौजूद विपक्षी पुलिस को देख कर भाग निकले। जो मिले उन्हें पकड़कर पुलिस थाने लाई। थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्ष के पांच लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें