फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल युवक की मौत, केस दर्ज

Sun, 23 Mar 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की रविवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संगीता देवी निवासी बरईपार ने बताया कि 12 फरवरी को उसके पति गुड्डू (39) बखिरा किसी काम से गए थे। शाम को करीब छह बजे गांव के निकट स्थित एक चक्की के पास पीछे से तेज गति से आकर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुए पति को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर गोरखपुर एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। हालत में सुधार न होने पर मेडिकल काॅलेज में 20 फरवरी को इलाज के लिए ले गई। डॉक्टर ने दवा लेकर घर भेज दिया। आने के बाद शाम को सात बजे पति की मृत्यु हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें