संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मैलानी में 22 वर्षीय एक युवक को दो स्कूली छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। युवक को पुलिस अपने साथ ले गई। किशोरियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मैलानी में एक युवक किराए पर रहता है। सुबह वह स्कूल ड्रेस में दो किशोरियों को लेकर कमरे में घुसा। इस दौरान मकान मालिक ने देख लिया। उसे संदेह हुआ। उसने कमरे के सामने खड़ा होकर किशोरियों की बात सुननी शुरू कर दी। कमरे के अंदर से आपत्तिजनक आवाजें आ रही थीं। मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर युवक तथा किशोरियों को अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि किशोरियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, युवक से पूछताछ की जा रही है। किशोरियां बखिरा क्षेत्र के ही एक स्कूल से आई थीं। वह सुबह स्कूल के लिए निकलीं लेकिन युवक के साथ खलीलाबाद चली आईं। फिलहाल यह घटना चर्चा का विषय है। वहीं, कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।