फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड से लटकती मिली युवक की लाश

Mon, 08 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेलहर कला गांव निवासी 32 वर्षीय गनेश पुत्र राम अशीष शाम चार बजे के करीब अपने घर से कहीं जाने के लिए बैग लेकर निकला था। रात साढ़े सात बजे के करीब उसके घर के पास एक सागौन के पेड़ से लटकती हुई उसकी लाश मिली। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

 एसओ शमशेर बहादुर सिह ने बताया कि गनेश तीन भाई था। उसके एक भाई की मौत पूर्व में हो गई थी। घर में उसका एक छोटा भाई और मां के अलावा पैरलासिस के शिकार पिता रामअशीष है।
  पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गनेण की पहली पत्नी कई साल पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। फिर गनेश ने दूसरी शादी की और उससे एक बच्चा भी है।
 आगे बताया कि दूसरी पत्नी भी घर छोड़ कर कहीं चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। घर की माली हालत भी   ठीक नहीं है। बीमार पिता का ठीक प्रकार से उपचार भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

 इन्हीं कारणों से गनेश परेशान रहता था। उसकी मौत से परिजन सदमें में है। घटना की वजह आत्म हत्या बता रहे है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

  पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें