संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के सहसराव माफी गांव में मंगलवार को कमरे में पंखे में साड़ी के फंदे से लटककर युवक ने आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने अज्ञात कारणों से युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात बताई।
एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि सहसराव माफी गांव निवासी 21 वर्षीय पवन पुत्र छोटेलाल की कमरे में पंखे में साड़ी के फंदे से लटकती लाश मिली। पूछताछ में पीड़ित पिता छोटेलाल पुत्र बसंत उर्फ बांसू ने बताया कि बेटा घर में अकेला था। उसी दौरान बेटे ने अज्ञात कारणों से आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद