फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग से 50 मीटर पूरब रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को युवक की लाश मिली। सूचना पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज विजय यादव ने बताया कि शव की पहचान गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के पाली निवासी 32 वर्षीय संदीप चौधरी पुत्र भोरी चौधरी के रूप में हुई। शव के शिनाख्त की पुष्टि पीड़ित पत्नी किरन ने की। पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह खलीलाबाद में किराए के कमरे में रहकर लोगों के घर में साफ-सफाई का काम करती है। उसके पति भी साथ में रहते थे। पति शराब पीने के आदी थे। आशंका जताई कि ट्रेन की चपेट में आने से पति की मौत हो गई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें