फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राजकीय व माध्यमिक शिक्षकों के कार्यों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों की शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए शासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के कार्य की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। प्रतिमाह शिक्षकों के कार्य की रिपोर्ट प्रधानाचार्य तैयार करेंगे। विभाग साल भर की रिपोर्ट के आधार पर वार्षिक प्रशस्ति पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन

जिले में 20 राजकीय और 34 सहायता प्राप्त कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इन कॉलेजों में 50 हजार छात्र छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिलाने का माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संकल्प लिया है। शासन की ओर से शिक्षा के गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में तैनात शिक्षकों के शैक्षिक कार्य के साथ ही पढ़ाई के ढंग की विभाग जांच करेगा। इसके लिए शिक्षकों का मासिक रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही विभाग बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को वार्षिक प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें