फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 19 केंद्रों पर होगी आरओ-एआरओ की परीक्षा

Wed, 16 Jul 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित है। इसके लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिए समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को प्रस्तावित है। इसके लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं।
जिसमे एचआर इंटर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, संत कबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज, बेणी माधवगोपी नाथ इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, श्रीजगदगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेंट थामस स्कूल, राज ग्लोबल एकेडमी खलीलाबाद, नेशनल इंटर कॉलेज मूडाडीहा बेग, जीआर एकेडमी, राम विभूति यादव द्वाबा विकास इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार, ब्लूमिंग बड्स एकेडमी, प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी, पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी इंटर कॉलेज नाथनगर शामिल है। इन सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी और 12:30 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही पांच सेक्टर व पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें