फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन सृजन का काम अपने अंतिम चरण में : प्रवीण

Wed, 03 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाने कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में जनहित में सैकड़ों योजनाओं का शुभारंभ किया जो समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ। केंद्र में रेल मंत्री रहते हुए देश में रेल लाइनों का जाल बिछा कर देश के हर शहरों को जोड़ने का काम किया और संविधान सभा के सदस्य भी रहे।
मासिक बैठक में संगठन की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन सृजन का काम अपने अंतिम चरण में चल रहा है। कुछ ब्लाॅकों में काम का रफ्तार धीमा है जिसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा से पूरी भाजपा में बौखलाहट में है। राहुल गांधी के ऊपर कुछ तथ्यहीन मुद्दों को लेकर आक्रामक है। जिसका कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से दिलशाद अफसर, सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, सैयद तारिक हुसैन, शांति देवी, विजय कुमार शुक्ला, सतीश साहनी, अजय सिंह, जय प्रकाश पांडेय, हरि चौधरी, चंद्रमणि त्रिपाठी, निसार अहमद, दयाशंकर चौधरी, सुग्रीव पासवान, फैजान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें