फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विजेता खिलाड़ियों को मिले प्रमाणपत्र और मेडल

Sun, 21 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का शनिवार को कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में समापन हुआ। इसमें विजेता खिलाड़ियों को समाज सेवी उदयराज तिवारी ने प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रेक सूट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्पर्धा के दूसरे दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं बैडमिंटन की शेष प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। मुख्य अतिथि उदय राज तिवारी ने कहा कि खलीलाबाद भूमि सदैव से प्रतिभा, संस्कार और संघर्ष की भूमि रही है। यहां के युवाओं में जो ऊर्जा, जोश और समर्पण है, वहीं हमारे क्षेत्र और प्रदेश का भविष्य तय करेगा। खेल न केवल स्वस्थ शरीर बल्कि मजबूत चरित्र का भी निर्माण करते हैं। सरकार और प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं शहरी हर क्षेत्र के युवाओं को खेल का समान अवसर मिले। विधायक खेल स्पर्धा इसी सोच का परिणाम है, जिससे छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिल सके और वे जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर खलीलाबाद का नाम रोशन करें।
इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, कन्हैया वर्मा, मुरली जायसवाल, कमलेश जायसवाल, आराधना द्विवेदी, रितेश कुमार वर्मा, राघवेंद्र बहादुर पाल, मुकेश गुप्ता, रमेश प्रसाद, इंद्रमणि पटेल, राम शंकर चौधरी, संजय मौर्य, लाल बिहारी यादव, ओम नारायण शुक्ला, गणेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार चौरसिया, सुनील कुमार, शशिकांत त्रिपाठी, शैलेंद्र त्रिपाठी, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें