फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तल्ख हुआ मौसम, पारा पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस के पार

विज्ञापन
शनिवार को कड़ी धूप में बचकर जाते स्कूटी सवार। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछले दिनों आंधी-पानी के चलते मौसम में नमी आई थी, लेकिन एक बार फिर मौसम तल्ख हो गया है। शनिवार को पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकतर लोग घरों में ही रहे। जो लोग बाहर निकले वह गमछा बांधकर चलने को मजबूर हुए और जहां छांव दिखी वहीं ठहर गए।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना बनी हुई। भीषण गर्मी केे चलते लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे भी छुट्टी होने पर गर्मी से परेशान नजर आए। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं।
अधिकतर लोग गमछा बांधकर बाहर निकल रहे हैं। मौसम की तल्खी के चलते दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। वजह यह है कि लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। अस्पतालों में कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं, जहां इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
मौसम में बदलाव हुआ है। दो से तीन दिन तापमान और बढ़ने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें