बादल छाए रहने से हल्की ठंड का अहसास हुआ।
संतकबीरनगर। शुक्रवार की सुबह मौसम में बदलाव आ गया। आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद ठंड बढ़ गई। यह क्रम पूरे दिन जारी रहा। अभी दो दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा। इधर लगातार तेज धूप निकलने के बाद लोग ऊनी वस्त्राें को पहनना बंद कर दिए थे।
शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बदली छा गई। इसके साथ ही हवा चलने लगी। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। इधर मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी दो दिन तक इस तरह का मौसम बना रहेगा। अचानक मौसम में बदलाव आने से किसान परेशान हो गए। खेतों में गेंहू की फसल खड़ी है।
उन्हें बारिश होने से नुकसान का डर सताने लगा। लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी दो दिन तक मौसम में नरमी रहेगी। उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।