बेलहर। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। उलाहना देने पर आरोपियों ने मारपीट व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस तहरीर में पीड़िता ने लिखा है कि उसकी पुत्री नित्य क्रिया के लिए खेत में जा रही थी। इसी बीच फरीद छेड़खानी करने लगा। उलाहना देने पर फरीद के परिवार के मजहर व उसकी बहन, पत्नी व लड़की मारपीट करने लगे। संवाद