फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम का रुख बदला, धुंध के साथ छाए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया है। बृहस्पतिवार की सुबह धूप निकली रही, लेकिन दोपहर होते ही आसमान में धुंध के साथ बादल छा गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हल्की बारिश के आसार बने हुए है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। हालांकि सुबह के समय धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और धुंध ने पांव पसार लिया। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। जो लोग सामान्य कपड़े पहनकर नहीं निकले थे, उन्हें शाम को ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। इधर आसमान में बादल छाने से किसानों की निगाह भी आसमान पर टिक गई है। यदि बारिश हुई तो आलू, सरसों आदि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि गेहूं की जिस फसल में बाली नहीं आई है, उसे फायदा हो सकता है। किसान रामकेवल, दीनानाथ आदि ने बताया कि मौसम में बदलाव पर नजर है। यदि तेज बारिश हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि हल्की बारिश हुई तो भी फसल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

मौसम में बदलाव हुआ है। अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ होगा और धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें