फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुकान में मारपीट व तोड़फोड, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गायत्री मंदिर के पास एक दुकान में मारपीट व तोड़फोड़ की घटना हुई। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में पीड़ित जवाहर निवासी बरदहिया बाजार निकट गायत्री मंदिर के पूरब ने बताया कि 17 फरवरी मंगलवार को दिन में 3 बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। तभी उनका छोटा भाई हीरालाल बाहर से आया और दुकान का समान फेंक दिया। उनके विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। घटना देखकर बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी उसकी पत्नी और हीरालाल ने लाठी और चप्पल से बुरी तरह पीटा। बेटी के बचाव में आने पर उसको भी बुरी तरह से पीट दिया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाल ने बताया कि मामले में शिकायत पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें