फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश

Thu, 22 Feb 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रात में हुई बूंदाबादी दिन में मौसम सुहाना रहा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार की देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इसके साथ ही हल्की बारिश हुई। यह सिलसिला बुधवार की सुबह तक जारी रहा। बारिश से गेंहू की पैदावार बेहतर होने की संभावना है। हालांकि, तेज हवा चलने से सरसों की फसल को कुछ नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी बारिश हो रही है। मौसम के इस बदलाव के कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। इधर मंगलवार की देर रात में अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बुधवार की सुबह में भी बारिश का सिलसिला बना रहा। इसके कारण सड़कों पर कीचड़ हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिन में धूप निकली।
बारिश होने से किसानों को महंगे डीजल खरीद कर सिंचाई करने से राहत मिल गई है। किसान रामफल, राधेश्याम चौरसिया, सुधाकर आदि ने कहा कि हल्की बारिश से गेहूं की फसल के विकास में तेजी आएगी। साथ ही उत्पादन भी बेहतर होने की संभावना है। हालांकि, जिन किसानों ने सिंचाई की थी, उनकी फसल तेज हवा के कारण प्रभावित हुई है। कई जगह फसल गिर गई है।
विज्ञापन

देर रात हुई हल्की बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। फसल के विकास में तेजी आएगी। सरसों की फसल को तेज हवा के कारण कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं होगा।
विज्ञापन

- पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें