फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Wed, 13 Aug 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
  बारिश से माैसम हुआ सुहाना।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में रात भर हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी, वहीं बुधवार सुबह 10:30 बजे के करीब तेज से धूप निकल गई लेकिन शाम के समय एक बार फिर आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई थी, लेकिन मंगलवार की रात में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश का सिलसिला सुबह तक बना रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।
बारिश और तापमान में आई गिरावट से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ ही धान की फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद रही। किसान राधेश्याम, राम मिलन आदि ने बताया कि बारिश होने से सिंचाई की चिंता दूर हो गई है। इससे फसल को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें