फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रजनौली गांव निवासी दरोगा की जालौन में मौत की सूचना पर गांव में मातम

Sun, 07 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रजनौली में मृत दारोगा अरुण राय के घर के सामने उदास बैठे उनके परिजन । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के रजनौली गांव निवासी जालौन जिले में थाना प्रभारी पद पर तैनात अरुण राय की मौत की सूचना से गांव में मातम छाया है। घर पर मौजूद उनके भाई व परिवार के अन्य सदस्य उनके आत्महत्या करने की बात हजम नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अरुण राय संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते हैं।
विज्ञापन


रजनौली गांव निवासी बृजेश राय के दो बेटे अरविंद राय और अरुण राय में से अरुण राय छोटे थे। वह 18 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुए। उसके बाद प्रमोशन प्राप्तकर उप निरीक्षक बन गए। उनके बड़े भाई अरविंद राय डिहवा बाजार में सरिया सीमेंट की दुकान चलाते हैं। संयुक्त रूप से रह रहे परिवार में अरुण राय अपने बच्चों के साथ भले ही कार्य स्थल पर रह रहे थे, लेकिन घर पर आना-जाना उनका बराबर लगा रहता था।
उनके भाई अरविंद राय बताते हैं कि अभी 20 दिन पहले अरुण घर पर आए थे और कामकाज के संबंध में बातचीत करने के बाद चले गए। वह कहीं से भी तनाव में नहीं दिख रहे थे। गांव वालों का कहना है कि मृद्धभाषी और सरल सीधे स्वभाव के धनी अरुण राय बहुत ही मिलनसार थे। उनके भाई अरविंद राय का कहना है कि सुबह में टीवी पर उनके मौत की खबर जब सुना तो विश्वास ही नहीं हुआ। धनघटा थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने जब मोबाइल पर सूचना दी तो कलेजा कांप उठा। अरुण राय की मौत की सूचना मिलते ही लोग उनके घर पहुंचने लगे। अरविंद राय का कहना है कि उनके भाई आत्महत्या कर ही नहीं सकते हैं। उनकी हत्या की गई है। जिस सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या किए जाने की बात बताई जा रही है वह सर्विस रिवाल्वर उनके सीने पर पड़ी थी। अरुण राय का इकलौता बेटा 20 वर्षीय अमृतांश राय इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद कोटा में नीट की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें