फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 समर्थकों के बीच शहरी सरकार ने ली शपथ

Wed, 13 Dec 2017 12:49 AM IST
संतकबीरनगर ब्यूरो
विज्ञापन
श्‍ापथ्‍ा ग्रहण्‍ा समाराेह - फोटो : संतकबीरनगर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगरीय निकाय के नव निर्वाचित अध्यक्षों व सभासदों को मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान काफी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे और उनमें काफी उत्साह देखने को मिला। खलीलाबाद में शपथ ग्रहण के दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद रहे। खलीलाबाद, हरिहरपुर व मगहर में जहां एसडीएम ने शपथ दिलाने की औपचारिकता पूरी की वहीं मेंहदावल में तहसीलदार ने शपथ ग्रहण कराया। 
विज्ञापन

नगर पालिका खलीलाबाद के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्याम सुुंदर वर्मा व 25 सभासदों को एसडीएम सदर आलोक यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। हीरालाल राम निवास इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि निकायों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा विकास के प्रति कटिबद्ध है।
 सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि श्यामसुंदर वर्मा हमेशा से ही आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। इस दौरान धनघटा के विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा, डा.रतन पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम आलोक यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र कन्नौजिया एवं दस सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि अध्यक्ष और सभासदों से यही अपेक्षा है कि वह विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे और जो समस्याए हैं, उन्हें दूर कराएंगे। इस दौरान समय देव पांडेय, रविंद्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही, सीओ अशोक कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर एसपी गौतम, मुन्नू शाही आदि लोग मौजूद रहे। 
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कस्बे के भगेलू धर्मशाला में आयोजित किया गया। तहसीलदार मेंहदावल राजेश गुप्ता ने नवनिर्वाचित  चेयरमैन प्रमिला जायसवाल व 15 वार्डों के सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी रहे।   इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल, पंडित रविशंकर मिश्र अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ल आदि लोग मौजूद रहें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें