फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पवन सिंह पौली और रघुवीर सोनी बने दूल्हापार के नगर अध्यक्ष

Wed, 14 Jan 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली में उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के चुने गए पदा​धिकारी-संवाद
विज्ञापन
रोसया बाजार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले पौली में बैठक हुई। दोआबा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में पौली बाजार व दूल्हापार बाजार में संगठन का विस्तार किया गया। पवन सिंह पौली और रघुवीर सोनी को दूल्हापार का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री बनर्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने देना है। जिलाध्यक्ष कपीस चंद्र अग्रहरि व प्रदेश मंत्री रामअजोर कशौधन ने मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठन के प्रति एकजुटता का बोध कराया।
इसके साथ ही पौली नगर कमेटी में रमेश चौरसिया महामंत्री, सतीश सिंह कोषाध्यक्ष और दीपक अग्रहरि को मीडिया प्रभारी बनाया गया। विजय कुमार चौरसिया को दूल्हापार बाजार का नगर महामंत्री तथा बेलाल अहमद, नरसिंह प्रजापति, जसवंत सिंह यादव व कोलवास यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। तारकेश्वर कोषाध्यक्ष और राजकुमार चौधरी को मंत्री नामित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामअजोर कसौधन, जफर खान, दिलीप अग्रहरी, मदन लाल साहू, जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता, मीडिया प्रभारी सोनल सिंह, सोहन लाल जायसवाल, कमलेश जायसवाल, सुनील अग्रहरि, आशीष विश्वकर्मा, पलटन राम अग्रहरि, जालंधर प्रसाद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें