मगहर। महात्मा कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में बुधवार को मगहर महोत्सव के
तीसरे दिन सर्वधर्म सद्भाव सम्मेलन, दंगल प्रतियोगिता और संगीत गायन का
कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सद्भाव सम्मेलन में विभिन्न धर्मावलंबियों ने
सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की सीख देते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील की।
प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सद्गुरु कबीर ने बहुत पहले
ही आपसी प्रेम और सद्भाव की बात की थी। उन्होंने मानवता की भी बात कही थी
वह आज के समाज के लिए यह बहुत ही आवश्यक है।
पंडित कमलेश मिश्र ने कहा कि
ईश्वर एक है और संत कबीरदास ने भी एक ब्रह्म की बात कही थी। हाजी बदरे आलम
अंसारी ने कहा कि मजहब नही सिखाता आपस में बैर रखना, मुहम्मद साहब ने भी
जिंदगी भर लोगों को सही रास्ते पर चलने की बात करते रहे।
उन्होंने आपस के
हक को भी बताया और पूरे आलम के लिए रहमत बनकर आए। सभी धर्मोे ने एक सद्भाव व
एकता के अलावा प्रेम का संदेश दिया।
शंकरमुनि ने कहा कि सभी जीव एक
है। सद्गुरु कबीर ने जीवों की रक्षा की बात की है। डाक्टर काबू साहब ने कहा
कि सभी धर्म मानवता, एकता और प्रेम की बात करते है।
नासिर अली खां ने कहा
कि इस्लाम धर्म में हमेशा समानता पर जोर दिया है। इसके अलावा गोरखपुर मेयर
सत्या पांडेय, डॉक्टर हरिराम शास्त्री, ओम प्रकाश आर्य आदि ने भी अपने-अपने
विचार को रखा।
इस अवसर पर वेद प्रकाश चौबे, अरविंद दास, मेहदीहसन, डॉक्टर
मुहम्मद सिद्दीक,चंद्रभूषण कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।