संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल का गुरुवार को सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश
श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। सीएमओ ने आईसीयू वार्ड में लगी मशीनों का
प्रतिदिन सफाई के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में किसी भी
सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी।
सीएमओ सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड
में पहुंचे जहां पर मरीजों के पंजीयन का हाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद
चिकित्सकों ने दवा और इलाज के बारे में जानकारी हासिल किया।
इसके बाद
सीएमओ जनरल वार्ड में पहुंचे जहां पर मरीजों से दवा आदि वितरण की जानकारी
ली। सीएमओ आईसीयू वार्ड में पहुंचे पर वहां पर कोई भी मरीज भर्ती नहीं
मिला।
सीएमओ ने कहा कि दस बेड का आईसीयू वार्ड है, लेकिन यहां पर मरीज कम
ही आते हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद टेक्नीशियन से प्रतिदिन आईसीयू की
मशीनों को साफ करने का निर्देश दिया।
इसके बाद सीएमओ बेबी कार्न वार्ड
में गए जहा बच्चों से संबधित जो भी नई मशीनें लगी हैं उसकी जानकारी ली।
सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में सभी सुविधाएं दी जा रही है।
30 नर्स की
ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही पांच और नर्स की तैनाती की जाएगी। मरीजों की
सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। अस्पताल में जो भी कमियां है उसके लिए
सीएमएस से प्रस्ताव मांगा गया है।
शासन से हर संभव बजट दिलाया जाएगा।इस अवसर पर डॉक्टर एके सिन्हा, वाई डी सिंह, आर सी मौर्य, सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।