फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहूलियत के लिए लगा ट्रांसफाॅर्मर बना मुसीबत, पानी को तरसे लोग

Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगर पालिका के पानी की टंकी पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर और मोटर-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका के 13 वार्डोें में जलापूर्ति के लिए बनी पानी की टंकी कम क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम होने से टंकी में पानी ही नहीं भर पा रहा, जिस कारण समय से पहले आपूर्ति बंद हो जाती है और उस पर निर्भर लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ता है।
विज्ञापन

यह समस्या करीब डेढ़ साल से है, जब टंकी के लिए अलग से 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। पहले इस टंकी को बिजली आपूर्ति औद्योगिक क्षेत्र से होती थी, तब यह समस्या नहीं थी। नगर पालिका का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली निगम से ज्यादा क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाने को कहा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी करीब एक लाख है। 25 वार्डों में बंटी इस आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मात्र एक पानी की टंकी है। ऐसे में अभी सिर्फ 13 वार्ड में इससे जैसे- तैसे पानी की आपूर्ति होती है। अन्य वार्ड में जलापूर्ति के लिए अभी पाइप डालने का कार्य चल रहा है। अभी जो व्यवस्था है वह भी बदहाल है। पानी की टंकी को भरने के लिए पास में मोटर लगाई गई है, जिसकी क्षमता 25 किलोवाट है। पास में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर भी लगा है पर यह पर्याप्त नहीं है। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम होने से सही ढंग से मोटर चलने में दिक्कत आ रही है। टंकी एक तो पूरी तरह भर नहीं पाती, दूसरे बार-बार ट्रिप भी हो जाता है। ऐसे में समस्या बढ़ गई है। टंकी में पानी कम होने से आपूर्ति जल्द बंद हो जाती है, जिस कारण इस पर निर्भर उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

अभी पिछले माह पानी चढ़ाने के लिए लगी कुंजी खराब हो जाने से चार दिन तक जलापूर्ति ठप हो गई थी, बाद में गोरखपुर से कुंजी बन कर आई तब आपूर्ति बहाल हो सकी थी। पालिका प्रशासन का कहना है कि यदि ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता में वृद्धि हो जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें